राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर पर महाकाल के विवाह समारोह का समापन

0
5

झांसी। 16 फरवरी को श्री महाकालेश्वर महाराज राजा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष मुख्य संयोजक अजीत राय की अध्यक्षता में श्री महाकालेश्वर राजा बाबा मंदिर पर अभिषेक एवं विवाह कार्यक्रम संपन्न हुए।

इस अवसर पर भगवान राजा बाबा सरकार का दूध दही पंचामृत से अभिषेक व फूलों से सिंगार किया गया एवं मंदिर को रंग बिरंगी लाइट से सजाया गया। भगवान भोलेनाथ के दरबार में महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय कार्यक्रम हुए जिसमें भगवान भोलेनाथ का हल्दी मंडप बारात आदि का कार्यक्रम भव्यता से हजारों की संख्या में भक्तों ने मनाया।

विवाह कार्यक्रम समापन के पश्चात राजा बाबा सरकार के दरबार में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बुंदेलखंडी व्यंजन दाल, कड़ी, चावल, बरा, चूरमा के लड्डू, रोटी आदि का प्रसाद हजारों की संख्या में भक्तों ने पाया। कच्ची पंगत का आयोजन भगवान भोलेनाथ की शाम की आरती के बाद प्रारंभ हुआ। आरती में सैकड़ो की संख्या में भक्त लोग उपस्थित रहे सभी महाकाल की भक्ति में लीन थे और बाबा महाकाल के जयकारे लगा रहे थे जिससे पूरा मंदिर गूंज रहा था।

इस अवसर पर कमल शिवहरे, आकाश निगम एडवोकेट, जुगल शिवहरे, विजय दीक्षित, शिवकुमार निगम एडवोकेट,लखन बिलगैया, राजेश अग्रवाल, राघव वर्मा, बिहारी कुशवाहा, प्रभात, रामू बिंदल, प्यारे यादव, अंकित राय, रामस्वरूप जारोलिया, कालीचरण जारोलिया, दिलीप राय, रामेश्वर राय, बिहारी कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। संयोजक अजीत राय एवं महामंत्री विशाल गुप्ता ने आभार व्यक्त किया व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here