– जूनियर का ताज रेनू तिवारी ने हासिल किया, रनर अप अनु रहीं

झांसी। ब्राह्मण स्वयं सेविका समिति के तत्वावधान में एक होटल में हरियाली तीज का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता रेखा उपाध्याय एवं विमलेश शर्मा ने की। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम में हरियाली क्वीन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें महिलाओं ने सोलह श्रंगार कर हरे परिधान में मोहक केट वाक किया। चयन कर्त्ता टीम ने सीनियर क्वीन का ताज विमलेश शर्मा को तथा जूनियर ताज रेनू तिवारी को दिया जबकि रनर अप अनु शर्मा रहीं।

मुख्य अतिथि सुनिता शर्मा, रचना उपाध्याय, नीतू मिश्रा रहीं। निर्णायक मंडल में रश्मि, अनीता शर्मा, रत्ना उपाध्याय, संध्या पांडे, प्रीति नेवालकर रहीं। समारोह में कल्पना शर्मा, नीतू तिवारी, हेमलता शर्मा सहित 50 महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। व्यवस्थापन का दायित्व नीलम शर्मा ने निभाया। संचालन अध्यक्ष ममता पचौरी, सविता मिश्रा ने किया। अंत में पिंकी लिटौरिया ने आभार व्यक्त किया।