झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में मैथमेटिक्स एण्ड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग में बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन द्वितीय वर्ष का छात्र रोहित प्रकाश विगत रात घर से लापता हो गया।

बताया गया है कि रोहित प्रकाश अपने भाई राहुल प्रकाश के साथ बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में पढ़ाई कर रहा था, दोनों मानसी हॉस्टल में एक साथ रहते थे। राहुल प्रकाश के अनुसार रोहित पिछले लॉकडाउन में कुछ परेशान परेशान सा रहता था। वह राजीव दीक्षित की वीडियो देखता रहता था और बाबा रामदेव के हरिद्वार केंद्र में जाने के लिए कहता रहता था। रोहित ने पढ़ाई में मन नहीं लगने की बात भी अपने भाई राहुल से कह थी।

रोहित मार्च में होली के त्यौहार पर झांसी से सोनभद्र जिले में अपने घर रेणुकूट गया था और तभी से घर पर ही था जबकि उनका बड़ा भाई राहुल कानपुर में एक एंट्रेंस होने के कारण 4 अगस्त को झांसी आ गया था। रोहित के पिताजी हिंडालको कंपनी में डीएसएस मेंटेनेंस टोटरूम विभाग में कार्यरत हैं और वही हिंडलको कॉलोनी में रहते हैं। रोहित कल रात अपने रेणूकूट में घर पर ही सोया हुआ था उसने रेड पिंक की चेक टी-शर्ट और ब्लैक लोअर पहन रखा था। सुबह जब घर के परिजन उठे तो रोहित घर से लापता था। अगर किसी के पास रोहित प्रकाश की कोई जानकारी है तो वह राहुल के मो नं 6388689662 या उनके पिताजी के नंबर 9451617257 पर सूचना दे सकता है।