झांसी। झाँसी मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा रेनू गौतम की अध्यक्षता में राष्ट्र का 75 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया I इस अवसर पर  रेनू द्वारा महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित बेतवा नर्सरी स्कूल में ध्वजारोहण किया गया I इसके उपरान्त मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष सहित सभी शाखाधिकारी एवं महिला कल्याण संगठन की सदस्यायें मंडल रेलवे चिकित्सालय पहुचे, जहाँ उन्होंने अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती मरीजों को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में फल तथा उपहार वितरित की I कार्यक्रम में महिला कल्याण की उपाध्यक्षा गुंजन निगम, मेधा सेंगर, शालिनी वर्मा,  सचिव मोनिका गोयल, कोषाध्यक्षा जया मिश्र, सह सचिव श्रद्धा आदि उपस्थित रहीं I