जन शिकायतों का निस्त्रारण भी होता है तुरंत

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष के दिशा-निर्देशन में झाँसी मंडल के परिक्षेत्र में आने वाली सभी यात्री शिकायतों/समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। रेल मदद के माध्यम से यात्रियों की हर प्रकार की समस्या को न्यूनतम समय में शत-प्रतिशत निराकरण किया जा रहा है I

वर्तमान वित्तीय वर्ष में माह अप्रैल से अगस्त तक की अवधि में रेल मदद” तथा स्टेशन प्रबंधक के पास उपलब्ध शिकायत पुस्तिकाके माध्यम से कुल 3804 शिकायतें प्राप्त हुई हैं I यह शिकायतें / मांगी गयी मदद की सूचना सीधे मंडल नियंत्रण कार्यालय को प्राप्त होती है I जहाँ से जल्द से जल्द इसका निस्तारण किया जाता है I मंडल का वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक की अवधि में औसतन निस्तारण समय 1 घंटा 20 प्रति शिकायत रखा है, तथा निस्तारण प्रतिशत भी 100 % रहा है। रेल मदद के माध्यम से ऑन-बोर्ड रेलयात्रियों को हर प्रकार की मदद जैसे चिकित्सीय मददसफाई-सम्बन्धी शिकायतेंकोच में पानी की कमीइलेक्ट्रिकल उपकरण जैसे लाइटपंखाए सी आदि का  फेलियरकैटरिंग सेवाओं सम्बंधितसुरक्षा सम्बंधितलगेज एवं पार्सल सेवाओं सम्बंधितयात्री सुविधाओं सम्बंधितभ्रष्टाचार सम्बंधितकर्मचारी व्यवहार एवं कोच मेंटेनेंस सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या का निदान त्वरित रूप से हो जाता है रेल मदद के माध्यम से यात्री द्वारा वांछित मदद की सूचना सीधे मंडल नियंत्रण कार्यालय पहुँचती है उक्त पोर्टल पर मंडल नियंत्रण कार्यालय में 24 X 7 उपलब्ध कर्मचारी द्वारा लगातार निगरानी रखी जाती है झाँसी मंडल द्वारा जन-शिकायतों का शत-प्रतिशत ग्राहक संतुष्टि तक निराकरण किया जा रहा है तथा गरहकों से हैप्पीनेस कोड के रूप में “संतुष्टि” प्राप्त हुई है I