#Jhansi दिन-दहाड़े गोलीबारी में तमाशबीन महिला की मौत, बेटा घायल 

0
209

झांसी। कोतवाली थाना अंतर्गत उन्नाव गेट के भांडेरी गेट क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब दिनदहाड़े दो पक्षों में विवाद के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि छर्रे लगने से उसका बेटा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहर उन्नाव गेट के भांडेरी गेट निवासी कुसुम देवी पत्नी रज्जन अपने घर के पास दो पक्ष (जितेंद्र व अमित बाल्मीकि) में झगड़े को देख रही थी। दरअसल दोनों पक्षों में ललितपुर में विवाह को लेकर विवाद हुआ था। इसी मामले में आज़ घर पर दोनों में पुनः झगड़ा हो गया। इस दौरान उनमें पहले पथराव फिर गोली चली। इसी दौरान एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली तमाशबीन कुसुम देवी को लगी और वह वहीं गिर गई जबकि उसके पास खड़ा उसका पुत्र राहुल को छर्रे लग गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जमीन पर पड़े मां बेटे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने कुसुम देवी को मृत घोषित कर दिया और पुत्र की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेज दिया है। सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने मृतका के परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार इस दौरान अमित पक्ष के ऊपर जितेंद्र पक्ष द्वारा गोली चलाई गई जिसमें कुसुम देवी घायल हो गई। वह अपने घर के दरवाजे पर खड़े होकर झगड़े को देख रही थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here