झांसी। 23 फरवरी को रेलवे सुपरवाइजर प्रशिक्षण केंद्र में फाइनल मैच डब्ल्यू आर संयुक्त वर्सेस वेल्डिंग के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डब्ल्यू आर संयुक्त ने 20 ओवर 06 विकेट खोकर 198 रन का लक्ष्य दिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेल्डिंग जॉइंट्स ने 10 विकेट के नुकसान पर 122 रन पर ऑल आउट हो गयी। फाइनल मैच पेंटिंग जॉइंट ने 76 रन से जीत लिया ताबड़तोड़ 70 रन बनाने वाले अभिषेक यादव मैन ऑफ द मैच रहे। मैच के अंपायर की भूमिका जेपी सिंह एवं अमित द्वारा निभाई गई रोहित कुमार एवं सचिन शिवहरे ऑनलाइन स्कोर कॉमेंटेटर सागर तिवारी एवं प्रतियोगिता की अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नितेश गुप्ता द्वारा निभाई गई।
क्रिकेट प्रतियोगिता के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अभिषेक कुमार यादव, बेस्ट बल्लेबाज राजेश कुशवाहा तथा बेस्ट बॉलर अतुल सिंह रहे। वर्ष 2025-26 के क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तवा व अमिता श्रीवास्तवा उपस्थित रहीं जिनके द्वारा प्रतियोगिता के अंत में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन व पुरस्कार वितरण किया गया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह के प्रारम्भ में खेल अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तवा व अमिता श्रीवास्तवा, विशिष्ट अतिथि उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर आर अमित कुमार तिवारी, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर आई अजय वर्मा, कार्य प्रबंधक संजीव चाबा, सहायक कार्य प्रबंधक आयुष गोयल आदि का स्वागत किया गया।
मंच संचालन अफाक अहमद सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने किया। इस कार्यक्रम में मान्यता प्राप्त संगठनों के यूनियन प्रतिनिधि के साथ पीएस टू सीडब्लूएम एम एस सिन्हा, खेल कोषाध्यक्ष एडवर्ड कैंटर उपस्थित रहे, क्रिकेट सचिव जितेन्द्र शर्मा द्वारा प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का काम किया। आभार खेल सचिव संजीव परिहार द्वारा व्यक्त किया गया।













