सतकर्ता पूर्वक उत्कृष्ट कार्य हेतु झांसी मंडल के दो कर्मचारियों कों संरक्षा पुरस्कार

0
57

झांसी। रेल संचालन में उत्कृष्ट सतर्कता, सजगता और संभावित अनियमितताओं पर त्वरित कार्रवाई कर रेल परिचालन को सुरक्षित बनाने वाले झांसी मंडल के दो रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

24 फरवरी को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज नरेशपाल सिंह ने रेल संचालन के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मियों को संरक्षा प्रशस्ति पत्र तथा नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

पुरस्कृत कर्मचारियों में झांसी मंडल से दीपक काँटेवाला (बी), माताटीला एवं हीरालाल ट्रैकमेंटेनर III / (यूनिट नं. 132) महोबा सम्मिलित रहे I पुरस्कार वितरण के साथ ही, भविष्य में भी इसी प्रकार की सतर्कता, सजगता और उत्कृष्टता के साथ कार्य करने के लिए कर्मचारियों की काउंसलिंग भी की गई ताकि रेल सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here