झाँसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, झांसी द्वारा जावेद अख्तर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर दिए गए आपतिजनक बयान पर शहर में दो जगह पुतला फूंका गया। बुदेलखंड विश्वविदयालय की इकाई द्वारा विश्वविदयालय के मुख्य द्वार पर पुतला फूंका गया। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष प्रतीक द्विवेदी ने कहा कि जावेद अख्तर जैसे लोगों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। जिस तरह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना आज तालिबान से की जा रही है उन लोगों को यह भी बताना चाहिए कि आज भारत का नेतृत्व कर रहे भारत के प्रधानमंत्री और भारत के गृह मंत्री भी कहीं ना कहीं आरएसएस के स्वयंसेवक रहे हैं और आज राष्ट्र की सेवा निष्ठा और पूर्ण लगन के साथ कर रहे हैं। जावेद अख्तर जैसे लोगों को अफगानिस्तान चला जाना चाहिए। जो विवादित बयान जावेद अख्तर द्वारा दिया गया है वह पूर्णता गलत है जावेद अख्तर को यह बयान वापस लेना चाहिए।

अभाविप के जिला संयोजक आयुष उपाध्याय के नेतृत्व में इलाईट चौराहे पर भी पुतला फूंका गया। जिला संयोजक ने इस अवसर पर कहा की जावेद अख्तर ने संघ की तुलना तालिबानी संगठन से की है जिसका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पुरजोर तरीके से विरोध एवं निंदा करती है और जावेद अख्तर से यह मांग करती है की वह सभी संघ के स्वयंसेवकों से हाथ जोड़कर माफी मांगे एवं अपने बयान को वापस लें। संघ प्रमुख संगठनों में से एक है जिसने कोरोना जैसी महामारी में निस्वार्थ भाव से 24 घंटे, सातों दिन सेवा दी। चाहे राशन पहुंचाना हो या कोविड-19 वर्ल्ड में ड्यूटी या फिर टीकाकरण केंद्रों में निस्वार्थ भाव से सेवा करना। ऐसे संगठन की तुलना ऐसे आतंकी संगठन से करना जावेद अख्तर की मानसिकता को दिखलाता है। इस अवसर पर मनेंद्र सिंह गौर विभाग संयोजक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समरेंद्र प्रताप सिंह, प्रांत विश्वविद्यालय कार्य संयोजक अखिल उत्तम पटेल, आयुष उपाध्याय जिला संयोजक, मोहम्मद शादाब एसएफएस प्रमुख, उदय राजपूत, अंकुश रायकवार, कनिका शर्मा, अमन दुबे, अर्जुन यादव, शिवा यादव, मयंक दुबे, केशव बाथम, समर गुप्ता इकाई अध्यक्ष प्रतीक द्विवेदी, इकाई मंत्री हिमांशु राय, विश्वविद्यालय इकाई उपाध्यक्ष शिवांशु नगायच, शिवम सिंह, सिद्धांत मिश्रा, शैलेंद्र यादव, अमित यादव, हरीश नगायच, आनंद त्रिपाठी, जितेंद्र, आकाश गौहर, अंकित पचौरी, अनुज शिवहरे, आदित्य सिंह, पुष्पेंद्र प्रजापति, नितेश यादव, अवनीश त्रिपाठी, आकाश सिंह ,हिमांशु, अजय ठाकुर, कृष्णा साहू, मोहम्मद आशिक, दीपेंद्र, बलविंद्र, सौरभ सिंह, बालबेंद्र आदि उपस्थित रहे।