– विश्व बंधुत्व दिवस पर संघ द्वारा विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन

झांसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दीनदयाल शाखा, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, शिवाजी नगर, झांसी महानगर के तत्वाधान में “विश्व बंधुत्व दिवस” पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन हिंदी विभाग के राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त सभागार में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय डॉ.बी बी त्रिपाठी ने कहा स्वामी विवेकानंद आज ही के दिन अमेरिकी धन संसद में दिए गए व्याख्यान से वैश्विक स्तर पर भारत की विश्व बंधुत्व की भावना को प्रचार-प्रसार मिला। माता पिता और गुरु को देवतुल्य समझने वाली संस्कृति एवं वैश्विक जगत में रहने वाले प्रत्येक मनुष्य को बिना किसी भेदभाव के अपना भ्राता और भगनी समझने वाली भारत देश की जनता जैसा विश्व में कोई दूसरा उदाहरण नहीं है। स्वामी विवेकानंद को इसीलिए युवाओं का प्रेरणास्रोत कहा जाता है। युवा उनके मार्ग पर चलकर वैश्विक शांति वैश्विक समस्या और विश्व बंधुत्व की भावना का अनुषण कर सकते हैं।

विशिष्ट अतिथि विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग बुंदेलखंड विश्वविद्यालय डॉ पुनीत बिसारिया ने युवाओं को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा ऐसे ही सकारात्मक कार्यों से युवा भारत के लिए प्रशस्ति का मार्ग खोल सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, झांसी महानगर, जय सिंह ने कहा की हाल ही में अफगानिस्तान संकट में वैश्विक स्तर पर फिर से अस्थिरता उत्पन्न कर दी है। जहां दूसरे अन्य देश अपने व्यवसायिक हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रहे हैं। भारत विश्व बंधुत्व की भावना को आगे रखकर अपनी नीति बना रहा है। वर्तमान निकल मजबूत राष्ट्र भारत की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। आज नहीं तो कल विश्व को भारत के अध्यात्म, दर्शन, संस्कृति और वैश्विक बंधुत्व को अपनाना पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन अकिंचकन द्वारा किया गया, एकल गीत उपेंद्र , शिवाजी नगर के विद्यार्थी विस्तारक अर्पित ,छात्रसल नगर कार्यवाह तीर्थेस, डाॅ कौशल त्रिपाठी , डॉ अतुल गोयल , प्रियांशु पटेरिया, हर्ष, सक्षम, शिवम ,अंकित, अमित ,नितेश ,शुभम ,कामद ,रामकुमार, सहित अन्य स्वयंसेवक बंधु उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम के उपरांत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परिसर में उद्यान में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।