रेल कर्मियों की ज्वलंत समस्याओं पर दिया ज्ञापन 

0
4

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ/भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मंडल रेल प्रबंधक को रेल कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं के संबंध में विस्तृत ज्ञापन भेंट किया।

प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से श्रम संहिताओं को रेल कर्मचारियों के हित में लागू करने, उत्पादकता लिंक्ड बोनस की वेतन सीमा ₹21,000/- किए जाने, रेलवे में रिक्त पदों को शीघ्र भरने, नई रेल लाइनों/स्टेशनों/ट्रेनों के संचालन हेतु आवश्यक पदों का सृजन करने, नए कारखानों में नियमित पदों पर भर्ती करने, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते के पुनरीक्षण तथा रनिंग स्टाफ के श्वास परीक्षण (Breath Analyzer) में आ रही व्यावहारिक समस्याओं के समाधान की मांग प्रमुखता से उठाई।

प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि रिक्त पदों एवं बढ़ते कार्यभार के कारण कर्मचारियों पर अत्यधिक दबाव है, जिससे सुरक्षा एवं कार्यकुशलता प्रभावित हो रही है। साथ ही रनिंग स्टाफ के श्वास परीक्षण में तकनीकी त्रुटियों के कारण अनावश्यक मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिसे शीघ्र दूर किया जाना आवश्यक है।

मंडल रेल प्रबंधक ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि प्रस्तुत मांगों को उच्च स्तर पर अग्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में विभाग प्रमुख चन्द्र कांत चतुर्वेदी, जोनल संगठन मंत्री अनिल कुमार शुक्ला, जोनल अध्यक्ष हेमंत विश्वकर्मा, मंडल संगठन मंत्री राजेश ठाकुरनी, मंडल उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चंदेल, मंडल सहायक सचिव मनीष बाजपेई, दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here