#Jhansi भारतीय मजदूर संघ ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

0
26

झांसी। भारतीय मजदूर संघ जिला झांसी एवं सभी सम्बद्ध संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चन्द्र कांत चतुर्वेदी विभाग प्रमुख के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन के माध्यम से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री, मनसुख मंडाविया, केंद्रीय श्रम मंत्री भारत सरकार, योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन भेंट किया।

ज्ञापन की प्रमुख मांगें
1. शासकीय कर्मचारियों हेतु
पुरानी पेंशन योजना (OPS) पुनः लागू की जाए।
बोनस भुगतान हेतु वेतन सीमा ₹21,000/- की जाए।
ईपीएफ अंशदान एवं कवरेज की वेतन सीमा दोगुनी की जाए।
Employees’ Provident Fund Organisation के अंतर्गत Employees’ Pension Scheme 1995 (EPS-95) की न्यूनतम पेंशन ₹7,000/- प्रतिमाह की जाए।
2. महिला एवं स्वास्थ्य कर्मियों हेतु
आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए एवं मानदेय में वृद्धि की जाए।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मियों की सेवा सुरक्षा एवं नियमितीकरण सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान विभिन्न दलों का नेतृत्व भेल (BHEL) दल का नेतृत्व: ओ. पी. शुक्ला, वेद प्रकाश पुरोहित, इमरत कुशवाहा, रेलवे दल का नेतृत्व: हेमंत विश्वकर्मा, अनिल कुमार शुक्ला, भ राजेश कुमार ठाकुरानी, भानु प्रताप सिंह चंदेल, राज्य परिवहन निगम दल का नेतृत्व: के. के. गेंडा, विजय नारायण शर्मा, वरिष्ठ नागरिक परिसंघ दल का नेतृत्व: संत प्रकाश वर्मा ने किया।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी/कार्यकर्ता
अनिल कुमार तिवारी, दुर्गा स्वर्णकार, रविंद्र कुमार रावत, एस. पी. गुप्ता, ज्योति खरे, दीपक श्रीधर, पुत्तू सिंह, पी. सी. मिश्रा, अवधेश सक्सेना, रामबाबू, कृपा राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here