पीड़ित ने सेना के अधिकारियों व एसएसपी से की कार्रवाई की मांग
झांसी। सदर बाजार निवासी 86 वर्षीय प्रेमनारायण साहू ने सेना के अधिकारियों व एसएसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर घुटने के इलाज कराने का झांसा देकर सेना के कथित लेफ्टीनेंट कर्नल पर तीन लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।
पीड़ित प्रेमनारायण साहू ने एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह घुटनों के दर्द से परेशान है। सेना का कथित लेफ्टीनेंट कर्नल उसकी दुकान पर फ्रिज किराये पर लेने आया था और इसी दौरान जान-पहचान हो गई। बातों बातों में उसने अपने घुटनों में दर्द की बीमारी की जानकारी दी। इस पर उक्त व्यक्ति ने दिल्ली में सस्ती दर पर प्रत्यारोपण कराने का भरोसा दिलाया गया और रुपए मांगे।
सेना लेफ्टीनेंट कर्नल की बात का भरोसा कर उसने अक्टूबर 2025 में विभिन्न किश्तों में बैंक व यूपीआई के माध्यम से तीन लाख रुपये दें दिए। उक्त कथित अधिकारी द्वारा रकम लेने के बाद न तो ऑपरेशन की व्यवस्था की गई और न पैसा वापस किया गया। पीड़ित का कहना है कि पैसे मांगने पर आरोपी ने अभद्रता करते हुए धमकी दी।
वृद्ध ने इस मामले में एसएसपी से प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कानूनों कार्रवाई तथा अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है। इसके साथ हो पीड़ित ने सेना के उच्चाधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र देकर कर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में जांच की जा रही है।











