• गुरसराय सर्राफ ा व्यवसाई लूट कांड के खुलासा की मांग
    झांसी। जनपद के कस्बा गुरसरांय के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी उदय कुमार सिंघाई के घर हुई सनसनीखेज लूट के विरोध व आरोपियों के नहीं पकड़े जाने से आक्रोशित गुरसराय क्षेत्र के दर्जनों व्यापारी गरौठा विधायक जवाहर राजपूत एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के नेतृत्व में पुलिस उप महानिरीक्षक सुभाष सिंह बघेल से मिले। प्रतिनिधि मण्डल ने घटना की जानकारी देते हुए दुख व्यक्त किया कि जनपद में इतने बड़े लूट कांड के 5 दिन बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है। इस घटना से व्यापारियों व आम जनता में भय का वातावरण है। व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने इस लूट का खुलासा कर आरोपियों को पकडऩे व लूट के माल की बरामदगी करने की मांग की। इस दौरान देवेंद्र पालीवाल, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता, रविंद्र भैया, अरविंद सिरोलिया, बबली पालीवाल, रवि जैन, प्रमोद जैन, लकी अग्रवाल, सनत कुमार जैन, प्रकाश सोनी, सुनील जैन, धर्मेंद्र दीक्षित, जयराम गुप्ता, गुलाब चंद्र जैन, मोहनीश अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।