– झांसी विधान सभा सीट से मुमताज खान प्रत्याशी घोषित

झांसी। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, किंतु अभी चुनाव का बिगुल फुकने मे थोड़ा समय है पर राजनैतिक पार्टियों ने उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में अपनी अपनी ताल ठोकने की तैयार शुरू कर दी है। इसी क्रम में नव गठित लोक जन संघर्ष पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों को घोषित कर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मंगलवार को एक स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान लोक जन संघर्ष पार्टी की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव विमलेश सिंह परिहार व बुंदेलखंड अध्यक्ष फूल सिंह तोमर ने बताया कि लोक जन संघर्ष पार्टी उत्तर प्रदेश में 25 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारेगी। इसमें उन्होंने झांसी 223 विधान सभा से पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुमताज़ खान को प्रत्याशी घोषित किया है और अन्य सीटों पर पार्टी शीघ्र ही प्रत्याशी घोषित करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी पानी, बिजली, मजदूर, किसानों आदि जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी का गठन 2016 मे हुआ था। पार्टी का लगभग सभी प्रदेशों में गठन है। पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार लड़ाई लड़ रही है। इसी लड़ाई कि दम पर पार्टी विधान सभा चुनाव में जनता के बीच जाएगी ओर अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी। इस दौरान हरी प्रकाश सिंह परिहार, प्रेमनारायण यादव, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार झा, जिलाध्यक्ष लोकेंद्र गौतम, सहारिका सिंह, कोमल प्रसाद मिश्र, घनश्याम प्रजापति आदि उपस्थित रहे।