– वरिष्ठ अधिकारी व पदाधिकारी होंगे सम्मानित

झांसी। आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन झांसी मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन 19 सितंबर को सीपरी बाजार में रंगौली वैंकट हाल में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मंडल के सभी खंडों से 100 स्टेशन मास्टर्स के सम्मिलित होने की संभावना है।

इस कार्यक्रम में आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन द्वारा लंबे संघर्ष उपरांत ओरछा मटोन्ध खंड से ई आई 12 घंटे का रोस्टर 8 घंटे का हो जाने पर सहयोग हेतु अधिकारियों, निरीक्षकों और आइस्मा के केंद्रीय उपाध्यक्ष एएन तिवारी, पूर्व जोनल अध्यक्ष एसएस परिहार को सम्मनित किया जाएगा। इस दौरान आइस्मा की नवीन मंडलीय कार्यकारणी का गठन किया जाएगा। इसके लिए आइस्मा के जोनल अध्यक्ष ए के तिवारी स्टेशन प्रबंधक कानपुर, जोनल सचिव उत्तम कुमार मुख्य यार्ड मास्टर आगरा, जोनल कोषाध्यक्ष राम कुमार द्विवेदी, पूर्व जोनल अध्यक्ष एसएस परिहार, केंद्रीय उपाध्यक्ष ए के तिवारी की चुनाव समिति द्वारा सर्व सम्मति से नवीन कार्यकारणी का गठन किया जाएगा जिसका कार्यकाल 2 वर्ष का होगा।

अधिवेशन में आमंत्रित करने कार्यकारणी के प्रतिनिधि मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक व वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सु सौजन्यता पूर्ण भेंट कर उन्हें आइस्मा के आगामी मंडलीय अधिवेशन हेतु आमंत्रित किया गया। प्रतिनिधि मंडल में आइस्मा के मंडल सचिव अजय दुबे, मंडल कोषाध्यक्ष लक्ष्मण रिछारिया, जोनल कोषाध्यक्ष राम कुमार द्विवेदी, जोनल उपाध्यक्ष एसके अवस्थी आदि शामिल रहे।