रिटायरमेंट के दिन रेलवे वर्कशॉप में शंटिंग लोड से कट कर आत्महत्या 

0
125

रिटायरमेंट समारोह के लिए शूट सिलवाया, साथियों को आमंत्रित किया और मौत के आगोश में सो गया 

झांसी। उमरे झांसी में वैगन मरम्मत कारखाना में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब जिस कर्मचारी ने शुक्रवार को खुशी खुशी अपने रिटायरमेंट में साथियों को शामिल होने का न्योता दिया उसी ने रिटायरमेंट के दिन शनिवार को तड़के शंटिंग कर रहे लोड के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। उसका सिर पटरी पर धड़ से अलग पड़ा था। घटना की सूचना पर सीडब्ल्यूएम सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिटायरमेंट के दिन रेल कर्मी द्वारा मौत को गले लगाने ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिटायरमेंट समारोह में मिठाई खाने का न्योता दिया

मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ व हाल निवासी खाती बाबा प्रेमनगर में नरेश पार्षद के मकान के सामने रहने वाले छोटेलाल पुत्र भागीरथ रेलवे वर्क शॉप में प्रगति शाप में कार्यरत था। छोटे लाल ने शुक्रवार को 2-10 की ड्यूटी की और साथियों को शनिवार को होने वाले अपने रिटायरमेंट समारोह में शामिल हो कर मिठाई खाने का न्योता दिया और ड्यूटी समाप्त कर खुशी-खुशी घर चला गया था। उसने रिटायरमेंट समारोह के लिए शूट भी सिलवाया था।

उम्मीद के विपरीत शनिवार तड़के लगभग चार बजे छोटे लाल वर्कशॉप पहुंच गया जबकि उस समय उसकी ड्यूटी नहीं थी। वर्कशॉप में वह शेड बी के सामने पहुंचा और अचानक दौड़ लगा कर शंटिंग से पिट लाइन की ओर जाने वाले आखिरी लोड के नीचे घुस गया। यह देख कर मुम्बई एंड की तरफ़ काम कर रहे एक कर्मी ने तत्काल रेड सिग्नल कर दिया, किंतु तब तक छोटे लाल का सिर धड़ से अलग हो गया था।

घटना की खबर फैलते ही वर्कशॉप में सनसनी फ़ैल गई और तमाशबीनों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर सीडब्ल्यूएम सहित अधीनस्थ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची प्रेमनगर थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की । इस दौरान मृतक के परिजन भी पहुंच गये और तमाशबीन बने रहे। पटरी पर पड़े शव को रेल कर्मियों ने उठा कर एम्बुलेंस में लदवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। शेड में इस मामले को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

बताया गया है कि मृतक छोटे लाल दो बेटे व एक बेटी है। एक बेटा व बेटी की शादी हो चुकी है जबकि दूसरा बेटा ला ग्रेजुएट हैं और सिविल जज परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here