ब्रेकअप से आक्रोशित देवर ने प्रेमिका भाभी को ताबड़तोड़ मारे चाकू

0
84

झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में शनिवार को दुस्साहसिक तरीके से देवर ने ब्रेकअप से आक्रोशित होकर घर में घुस कर अपनी प्रेमिका भाभी  चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर चाकू से सीना फाड़ दिया, मां को बचाने के लिए बेटी छत पर चढ़ कर चिल्लाती रही किंतु उसे दया नहीं आई और न ही कोई बचाने पहुंचा। जब तक पड़ौसी पहुंचे तब तक देवर भाग निकला। इसके बाद देवर ने थाने से करीब 100 मीटर दूर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसका शव घटनाक्रम के सात घंटे बाद मिला। घायल महिला मेडिकल कॉलेज में जिंदगी के लिए मौत से संघर्ष कर रही है।

डेढ़ साल पहले घर से भाग गए थे देवर-भाभी

थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत नैनागढ़ निवासी माया देवी अपने पति लोडिंग चालक राकेश साहू और 5 साल की बेटी के साथ रहती हैं। राकेश साहू ने बताया की उसकी शादी करीब 7 साल पहले माया से हुई थी। वैवाहिक जीवन सुखमय चल रहा था, किंतु मोहल्ले के ही उसके मौसेरे भाई महेंद्र साहू के माया के बीच कब प्रेम संबंध हो गये इसकी जानकारी राकेश को नहीं थी।

लगभग डेढ़ वर्ष पहले राकेश और महेंद्र अहमदाबाद की एक फैक्ट्री में साथ काम करते थे। एक दिन महेंद्र ने उससे कहा कि वह भाभी माया को लेने जा रहा है। वह झांसी आया और मेरी पत्नी माया को लेकर दिल्ली भाग गया। तब राकेश को दोनों के अफेयर के बारे में पता चला। राकेश व रिश्तेदारों आदि के काफी समझाने के बाद पत्नी घर वापस आई और उसके साथ रहने के लिए मान गई। लेकिन, महेंद्र उसे अपने साथ रखने की जिद कर रहा था।

राकेश साहू ने बताया कि 2 दिन पहले महेंद्र का मेरे पास फोन आया। उसने कहा कि वह मुझे और पत्नी माया को मार देगा। इसके बाद उसने महेंद्र के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह अहमदाबाद में है। शुक्रवार को ही महेन्द्र झांसी आ गया था। शनिवार सुबह राकेश गाड़ी लेकर निकल गया। पत्नी माया बेटी को आंगनबाड़ी भेजने के लिए तैयार कर रही थी तभी अचानक महेंद्र चाकू लेकर वहां पहुंच गया। उसने दरवाजा खटखटाया, तो पत्नी ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद महेंद्र घर के अंदर घुस गया और अंदर से कुंडी बंद कर चाकू से माया पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। यह देख कर मां की जान बचाने बेटी घबरा कर छत पर भागकर टीनशेड पर कूद गई और शोर मचाया कि अंकल चाकू से मां को मार रहे हैं, उन्हें बचा लो।

बेटी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घर पहुंचे लेकिन, तब तक महेंद्र भाग चुका था और माया खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पेड़ से लटकर प्रेमी देवर ने किया सुसाइड

इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी देवर महेंद्र की तलाश कर रही थी। इसी बीच प्रेमनगर थाने से करीब 100 मीटर दूर एक गली में पेड़ से एक शव लटका होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा, तो उसकी पहचान आरोपी महेंद्र के रूप में हुई। इससे स्पष्ट है कि भाभी को चाकू से गोदकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here