झांसी/ उरई। झांसी मंडल के रेल सुरक्षा बल उरई पोस्ट अंतर्गत आउट पोस्ट पुखरायां द्वारा रेल संपत्ति चोरी के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई रेल संपत्ति बरामद कर लिया है।
आरपीएफ टीम द्वारा 02 मार्च को आउट पोस्ट पुखरायां पर पूर्व में पंजीकृत धारा 3 RP(UP) एक्ट एवं 174-सी रेलवे एक्ट के अंतर्गत अज्ञात आरोपियों की सुरागरसी एवं पतारसी के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से रेलवे सिग्नल विभाग की चोरी की गई लगभग पूर्ण केबिल बरामद कर ली। बरामद रेल संपत्ति की अनुमानित कीमत ₹6,000/- आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम छोटू उर्फ सरवन पुत्र किशोरा निवासी मोहल्ला मूसानगर बिसंडा रोड, रेलवे फाटक के पास, अतर्रा, थाना अतर्रा, जिला बांदा (उ.प्र.) व इमरान पुत्र स्व. सुभान निवासी मोहल्ला निम्मीपर, छोटी बाजार नाला के पास, थाना कोतवाली बांदा, जिला बांदा (उ.प्र.) बताया गया है।
गिरफ्तारकर्ता टीम में स0उ0नि0 रामकिशोर, स0उ0नि0 अनिल कुमार, प्र0आ0 रमेश कुमार यादव, कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे।














