झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार के व्यापारी कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष दर्जा प्राप्त मंत्री रविकांत गर्ग से उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के नेतृत्व में मिला एवं ज्ञापन देते हुए प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड के माध्यम से व्यापारी राहत आपदा कोष के गठन व जीएसटी को और अधिक सरलीकरण की आवश्यकता बताते हुए जीएसटी मैं सरलीकरण की भी मांग की। इस दौरान रविकांत गर्ग ने कहा की व्यापारियों के हितों के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे एवं किसी भी कीमत पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, व्यापार मंडल के जिला कोषाध्यक्ष एवं उप सभापति सुनील नैनवानी, जिला महामंत्री मयंक परमारथी एवं गणेश चौराहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरदार कृष्ण पाल सिंह भी उपस्थित रहे।

इसी प्रकार झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में रविकांत गर्ग को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया। उसके उपरांत प्रदेश में व्यापारियों के साथ हो रही अपराधिक घटनाओं पर चर्चा करते हुए व्यापारियों को एकल खिड़की व्यवस्था के द्वारा शस्त्र लाइसेंस प्रदान करने एवं इन घटनाओं के दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने की व्यवस्था तत्काल करने की मांग की गई। मंत्री महोदय ने इस मांग को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर इसका समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में चेयरमैन मनमोहन गेड़ा, प्रभु दयाल साहू, नीरज स्वामी, चौधरी फिरोज, उदय सोनी, सुजीत अग्रवाल, दीपक साहू, विक्रांत सेठ ,संतोष सोनी आदि शामिल रहे।