झांसी मंडल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

झांसी। झांसी रेल मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरूआत मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष द्वारा सभी अधिकारियों सहित मंडल रेलकर्मियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर की गयी I इस आयोजन की थीम “स्वंत्र भारत @75 सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता” है I अपने सन्देश में श्री आशुतोष ने कहा कि देश की आर्थिकराजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है। भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए यह जरूरी है कि सरकारनागरिक तथा निजी क्षेत्र एक साथ मिलकर इससे लड़ने का संकल्प लें।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (तकनीकी) अमित सेंगर,  अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन) दिनेश वर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर (समन्वय) सत्य प्रकाश मिश्र ,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश गुप्ता, वरिष्ठ मंडल विद्युत् इंजीनियर (सामान्य) रघुनाथ सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत् इंजीनियर (ओपी) योगेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे I

गौरतलब है कि भ्रष्टाचार, पक्षपात और भाई-भतीजावाद की प्रवृत्ति को समाप्त करने के लिए 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की थीम “स्वंत्र भारत @75 सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता” है I इस वर्ष मनाये जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह का मुख्य केंद्र  आंतरिक (हाउस कीपिंग) गतिविधियां है। इसके अंतर्गत नियमित निरीक्षण द्वारा निवारक सतर्कता उपायों, रेलकर्मियों के लिए आवश्यक प्रशिक्षण, रिकॉर्ड रखने की समयावधि की स्पष्ट परिभाषा, बेहतर पारदर्शिता और दक्षता के लिए आईटी का व्यापक उपयोग आदि के उचित प्रबंधन पर भी बल दिया जा रहा है। कार्यप्रणाली में निष्पक्षता और पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक का प्रयोग सदैव से महत्वपूर्ण रहा है। इसके अलावा जेंडर संवेदनशीलता भी सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हिस्सा है।