झांसी। AIRF/NCRMU के आव्हान पर सम्पूर्ण भारतीय रेल में एक दिवसीय भूख हड़ताल के परिपेक्ष्य में  NCRMU झाँसी मंडल की सभी शाखाओं में सभी संवर्ग के साथियों ने एक बड़ी संख्या में एकजुट होकर “नयी पेंशन योजना”, “निजीकरण”, “निगमीकरण”, “महिलाओं को प्रदान होने वाली चाइल्ड केयर लीव”, “महंगाई भत्ता का एरियर”, “नाईट ड्यूटी सीलिंग”, “रेल में रिक्त पड़े पदों” आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर भूख हड़ताल कार्यक्रम में भाग लिया | इस दौरान सभी कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नीतियों पर अपने-अपने विचार रखे |

प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष श्री हुकुम सिंह चौहान, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष श्री मनोज जाट, मंडल उपाध्यक्ष श्री आर के ठकुरानी, सहायक मंडल सचिव वी की यादव, विष्णु कुमार, शिशिर जैसवाल, अमर सिंह यादव, संजीव द्विवेदी, सुनील पाल, आनंद प्रजापति, डी के खरे सहित सदस्यगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |

शाखा नंबर 3 ने शाखा प्रांगण में अध्यक्ष कामरेड राम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सरकार की विभिन्न कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ एवं पुरानी पेंशन आदि कई महत्वपूर्ण मांगो को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। सभा का संचालन शाखा सचिव कामरेड एसके द्विवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सहायक महामंत्री कामरेड बीके यादव, मंडल अध्यक्ष कामरेड हुकम सिंह चौहान, मंडल मंडल कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड मनोज जाट, मंडल उपाध्यक्ष कामरेड आर के ठकुरानी आदि शाखा के सभी पदाधिकारी तथा सक्रिय सदस्य,, युवा शक्ति महिला शक्ति, उपस्थित रहे !