झांसी। शनिवार की सुबह 11.25 बजे 12050 गतिमान एक्सप्रेस धौलपुर-हेमतपुर स्टेशन के मध्य चल रही थी तभी अचानक किमी नंबर 1287/23 पर लाइन किनारे खड़े अराजक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इसके कारण एक पत्थर सी 8 कोच की सीट नंबर 63, 64 की खिड़की पर जाकर लगा। इससे कांच में दरार आ गई और पत्थर कांच तोड़कर अंदर नहीं पहुंच सका। इसके कारण कोई भी यात्री पत्थर लगने से घायल नहीं हो सका।

इसके पूर्व 31 अक्टूबर को ग्वालियर-सिथौली के बीच गतिमान एक्सप्रेस पर पथराव से एक खिड़की का कांच क्षतिग्रस्त हो गया था। इस घटनाक्रम में भी कोई यात्री घायल नहीं हुआ था।