– धर्माचार्यों सहित सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने लक्ष्मी मंदिर में महाआरती व भण्डारे में भाग लिया
झांसी। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर झांसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के पूर्व सदर विधायक रवि शर्मा ने झांसी के हर एक घर की सुख, शान्ति और समृद्धि की मनोकामना को लेकर समृद्धि यात्रा निकाल कर दिल जीत लिया। बड़ा बाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर से शुरू हुई समृद्धि यात्रा हज़ारों लोगों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक शहर में घूमी और फिर लगभग 300 वर्ष प्राचीन लक्ष्मी मन्दिर पहुंची। यहां पर विधायक रवि शर्मा ने परिवार के साथ महाआरती कर देवी मां को पोशाक भी चढ़ाई और सभी के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया।
प्राचीन महालक्ष्मी मन्दिर में महाआरती के लिए मुरली मनोहर मन्दिर, बड़ा बाज़ार से महानगर धर्माचार्य हरिओम पाठक, बसन्त गोलवलकर, लल्लन महाराज, मनोज थापक एवं अनेक धर्माचार्यों की अगुवाई में नगरवासियों को साथ लेकर बैण्ड-बाजों, ठेलों पर सजी फल-मिठाईयों के साथ शोभा यात्रा का धूमधाम से शुभारम्भ किया गया। शोभायात्रा में हज़ारों की संख्या में सम्मिलित लोगों द्वारा महालक्ष्मी के जयकारे लगाये गये। वहीं शोभायात्रा पर नगरवासियों ने अपने घर की छतों से पुष्प वर्षा की। शोभा यात्रा में बैण्ड-बाजों और डी.जे. की धुनों पर उत्साही श्रद्धालु नृत्य करते हुए आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा के आगे-आगे घोड़ों पर सवार चल रहे द्वारपाल आकर्षण का केन्द्र थे। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते व्यवस्था प्रबन्धन में पुलिस को कड़ी मशक्कत करते हुए देखा गया।
शोभायात्रा मुरली मनोहर मन्दिर से चलकर लक्ष्मी गेट होते हुए ठीक समय पर प्राचीन महालक्ष्मी मन्दिर पहुँची। इसके बाद विधायक रवि शर्मा एवं हज़ारों के संख्या में उपस्थित लोगों ने महालक्ष्मी देवी के जयघोश के साथ महा-आरती में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे मन्दिर के प्रांगण में द्वीप प्रज्वलित कर दीपांजलि दी गई। इस अवसर पर मन्दिर में आयोजित भण्डारे में हज़ारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
महाआरती के आयोजन को लेकर विधायक रवि शर्मा ने बताया कि झाँसी वासियों की सुख, शान्ति और समृद्धि की मनोकामना को लेकर जब हज़ारों की संख्या में हम सब एक साथ मिलकर इस विशेष मुहुर्त पर महाआरती करेंगे तो झाँसी के चारों ओर अद्भुत तरंगें उत्पन्न होंगी, सभी दृश्य और अदृश्य शक्तियाँ झाँसी वालों को अपना आशीर्वाद देंगी, जिससे सभी का कल्याण होगा। उन्होंने बताया कि प्राचीन लक्ष्मी मंदिर देश का मुंबई व कोल्हापुर के बाद तीसरा सिद्ध मंदिर है। इसे झांसी के कम ही लोग जानते हैं। शहर की सात से आठ लाख आबादी में कुछ लोग ही मंदिर आते हैं। दिवाली पर सभी लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं, लोगों की जानकारी में वृद्धि हो और उनका आना जाना शुरू हो, इसलिए यात्रा निकाली गई और प्राचीन महालक्ष्मी मन्दिर पर महाआरती का आयोजन किया गया।
महाआरती के दौरान महापौर रामतीर्थ सिंघल, महेश अग्रवाल (रेमण्ड), मुकेश मिश्रा (ओम शान्ति नगर), अभिषेक भार्गव, बाबा चौहान, सी.ए. उज्जवल मोदी, अजय गोयल, विकल्प जैन, विधायक प्रतिनिधि पंडित दिलीप पाण्डेय, सभासद सुशीला गोकुल दुबे, अमन राय, मुकेश बण्टी सोनी, भरत सेन, अनूप सहगल, अनिल सोनी, स्वराज स्वामी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित सिंह जादौन, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, श्रीमती अपर्णा द्विवेदी, मुदुल श्रीवास्तव डी.जी.सी, अनिल अग्रवाल ए.डी.जी.सी., महावीर सिंह, परनतप शर्मा, श्रीमती सुनीता शर्मा, पूर्व महापौर श्रीमती किरन वर्मा, श्रीमती कुसुम कुशवाहा, श्रीमती नीता अवस्थी, श्रीमती राधा साहू, डॉ0 जगदीश सिंह चौहान, प्रदीप सरावगी, करुणेश वाजपेयी, रामजी परिहार, परमजीत सिंह ‘मन्नी’, सभासद राजेश त्रिपाठी, सुनील नैनवानी, श्रीमती कान्ती छत्रपाल, प्रदीप खटीक, श्रीमती गायत्री देवी आदर्श गुप्ता, गोविन्दनाथ षर्मा, विद्याप्रकाश दुबे, नीरज गुप्ता, किशोरी रायकवार, लखन कुशवाहा, निर्दोश अग्रवाल, बण्टी राजा बुन्देला, अजय दुबे, देवेन्द्र पिपरैया, विवेक परिहार, पंकज चतुर्वेदी, कमल सहगल, अन्नू गुप्ता, अरविन्द दुबे, संजीव बुधौलिया, मनमोहन गेड़ा, राजेश पाल, आदर्श शर्मा लाला, मनीष पाठक, रितेश शर्मा, महेश अग्रवाल, सुजीत तिवारी, सियाशरण चतुर्वेदी, नवनीत दीक्षित, निशान्त षुक्ला, संजीव अग्रवाल लाला, रोहित गोठनकर, सुनील पाराशर, सरदार कृष्णा सिंह, सरदार बलराम सिंह, बालजी आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।











