झांसी। झांसी रेल मंडल मुख्यालय पर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष द्वारा सिगनल लोकेशन बुक 2021-22 का विमोचन किया गया एवं इसके साथ ही 8 प्रकार के स्टीकर एवं लीफलेट भी जारी किए गये।
गौरतलब है कि सिगनल लोकेशन बुक एवं स्टीकर/लीफलेट कोहरे के मौसम में लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट को संरक्षित ट्रेन संचालन हेतु उपलब्ध करायी जाती है I यह सिग्नल लोकेशन बुक एवं स्टीकर/लीफलेट संरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने हेतु मार्गदर्शक का कार्य करती है। इनमें संरक्षित गाड़ी संचालन के लिए आवश्यक नियम एवं जानकारी उपलब्ध रहती है।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबन्धक (परिचालन) दिनेश वर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इन्जीनियर (परिचालन)  योगेश कुमार सिंह, मुख्य लोको निरीक्षक (मुख्यालय)  एम के एस कुशवाह एवं मुख्य क्रू नियंत्रक ऐ के दीक्षित उपस्थित रहे।