64वीं अंतर्जनपदीय जोनल पुलिस फोटोग्राफी, एंटी सबोटाज चैक एवं वीडियो ग्राफी तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन
झांसी। पुलिस लाइन झाँसी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना द्वारा अंतर्जनपदीय जोनल पुलिस फोटोग्राफी, एंटी सबोटाज चैक एवं वीडियो ग्राफी तीन दिवसीय प्रतियोगिता 2021 का समापन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में कानपुर जोन कानपुर के सभी जनपद- झाँसी, जालौन, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज औरैया, इटावा, फतेहगढ़ द्वारा प्रतिभाग किया गया।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान एक्सीडेंटल नमूना उठाना, उसकी फोटोग्राफी/वीडियो ग्राफी करना आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं करायी गयी। प्रतियोगिता में जनपद कानपुर नगर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस प्रकार अको के आधार पर कानपुर जोन कानपुर द्वारा 64वीं अन्तर्जनपदीय वैज्ञानिक अनुसंधान वीडियोग्राफी प्रतियोगिता एण्टी सबोटाज चैक कम्प्यूटर पुलिस फोटोग्राफी 2021 की चल बैजन्ती शील्ड जनपद कानपुर नगर ने प्राप्त की ।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण झाँसी नैपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन्स कुमार चौरसिया, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स झांसी चन्द्रभूषण पाण्डेय, उपनिदेशक – एफएसएल झाँसी भूरी सिंह, वैज्ञानिक अधिकारी एफएसएल झाँसी शशि उपाध्याय, वैज्ञानिक अधिकारी एफएसएल झांसी अम्बुज पाण्डेय, वैज्ञानिक एफएसएल झाँसी डॉ . विपिन अशोक, वैज्ञानिक एफएसएल झाँसी शर्वान्श सक्सेना, वैज्ञानिक एफएसएल चाहत अहमद खान झांसी आदि उपस्थित रहे।