समाजवादी पार्टी का किसान चौपाल व दीवाली मिलन समारोह सम्पन्न

झांसी। नगर भवन बरूआसागर में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र प्रताप सिहं वीरू भैया के संयोजन में किसान चौपाल एवं दीवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि, पूर्व एमएलसी, प्रदेश महासचिव तिलक चन्द्र अहिरवार ने कहा कि भारत का पहला प्रधानमंत्री ऐसा है कि उसने किसानों के पेट पर चोट किया, किसानों की एमएसपी की मांग को पूरा नही किया, डीजल पैट्रोल के दाम बढ़ा दिया, जब 42 रूपये डीजल था तो यही भाजपा के लोगों ने संसद को चलने नही दिया, भाजपा की कथनी करनी अलग-अलग है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विकास पुरूष है जनता का साथ मिला तो निश्चित रूप से प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनने में कोई रोक नही सकता ।

मुख्य वक्ता के रूप मे पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर सिंह यादव ने कहा कि किसानों के नेता के बेटे का साथ दो तो 2022 मे किसान खुशहाल होगा। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा पार्टी मे हर समाज के लोगो को सम्मान दिया गया निषाद समाज के बेटे पर पुनः विश्वास दिलाकर जिलाध्यक्ष बनाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अजय सूद, सीता राम कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, नरेन्द्र झा, नीरज अग्रवाल, सलमान पारीछा, मुकेश राय, विजय प्रताप (बच्चा), डेनियल साईमन, के के सिंह यादव, हरिओम पाल , एड0 अजीत श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किये। राम जीवन जोशी शास्त्री, संतोष राय, मुकेश राय, दशरथ मास्टर साहब, राकेश कुशवाहा, जय प्रकाश यादव, राजेन्द्र यादव, पप्पू इटालिन,विनोद यादव, जीतू रायकवार, सतीष रायकवार, विकास साहू, सुरेन्द्र कश्यप, मान सिंह रायकवार, विनोद यादव, अयोध्या प्रसाद, राकेश अहिरवार, नारायण कुशवाहा, जीतू आर्य, राकेश रायकवार, प्रवीण हयारण, मुकेश साहू मौजूद रहे। संचालन आरिफ खान ने किया। आभार कार्यक्रम आयोजक वीरेन्द्र प्रताप सिहं वीरू भैया ने व्यक्त किया।