झांसी। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महानगर के प्रमुख चौराहे इलाइट पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु की पूर्व से स्थापित पुनः सुसज्जित प्रतिमा का पुनः अनावरण किया गया।
समारोह को मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि चाचा नेहरू हमेशा कहते थे कि देश के स्वर्णिम विकास में बच्चे की अहम भागीदारी के लिए बच्चों को शिक्षित होना जरूरी है, आज देश के अंदर भाजपा सरकार धर्म/जाति को लेकर नफरत का बीज बो रही है देश की अखंडता एवं संविधान को छिन्न भिन्न करने का काम कर रही है ऐसे में देश के भविष्य कहे जाने वाले युवायों एवं बच्चों में गलत संदेश जा रहा इसलिए अब जनता को जागरूक होकर बच्चों को इस नफरत के बीज से बचाने के लिए भाजपा सरकार को जड़ से खत्म करवाना बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द वशिष्ठ ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता के पूर्व ओर बाद में भी राजनीति में केंद्रीय व्यक्तित्व रहे।भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में वे देश के अंदर सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और आज़ाद भारत के प्रधानमंत्री पद सम्भालने के बाद उन्होंने एक मजबूत भारत की नींव रखी।
अन्य वक्तायों में राजेन्द्र रेजा,विमलेंदु अड़जरिया,श्रीराम बिलगइयाँ ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के कृतव्य एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, प्रदेश सचिव/प्रभारी अमर सिंह, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, सभासद सुलेमान अहमद मंसूरी ,सभासद अरविंद बबलू, सभासद अब्दुल जाबिर, सभासद अखलाक मकरानी, चंद्रशेखर तिवारी,  नरेश चंद बिलहाटिया, अनिल बट्टा ,रामकुमार शुक्ला, शंभू सेन, भरत राय, रघुराज शर्मा, डॉ इमामुद्दीन सिद्दीकी, सी डी लिटोरिया, सुनील दोषाज, शिवम नायक, किश्वर सिद्दीकी, अफजाल हुसैन, जितेन्द्र भदौरिया, प्रभा पाल, इंदिरा रायकवार, मुन्नी कनोजिया, अनु श्रीवास्तव, रचना सक्सेना, राशी साहू, बहन रानू, सहनाज़ हुसैन, आशिया सिद्दीकी,ज्ञराजेश रानी, अंजू सिंह, छोटे राजा कमर, हरवंसलाल, अनिल रिछारिया, एच् पी पटेल, देवराज रिछारिया, सफीक अहमद मुन्ना, हजरत खान, गौरव जैन, दीपक शिवहरे, विनोद विलियम, बकील कुरैसी, रशीद कुरैशी, शाहिद खान, रशीद मंसूरी, युवराज सिंह यादव, अनवर अली, अभिषेक दीक्षित, सचिन श्रीवास, मेवालाल भंडारिया, मनीष रैकवार, हैदर अली, अमित चक्रवर्ती, शैलेश सिंह, रिषभ साहू, बंटी झा, बादशाह, विनोद वर्मा, किशन करोसिया, कार्तिक पटेरिया, कुं छोटे राजा, फैजल हाशमी, अभिषेक कनोजिया, सौरभ पाठक, अफसर खान, रहीसउद्दीन काज़ी, समीर,सुहैल, राकेश अमरिया, प्रकाश परिहार, आकाश गौतम आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संयोजन व संचालन ज्ञराजेन्द्र शर्मा ने किया एवं अंत मे आभार सरला भदौरिया ने व्यक्त किया।