मध्य प्रदेश में ओरछा की सुरभि गौशाला दूसरे स्थान पर
झांसी/ओरछा। सुरभि गोवंश सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान ओरछा को आज स्वर्ण जयंती भवन प्रशासनिक अकादमी भोपाल में आचार्य विद्यासागर जीव दया गौ सेवा सम्मान पुरस्कार से अलंकृत किया गया!
यह सम्मान समारोह केंद्रीय मंत्री विजय रूपला एवं मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष महामंडलेश्वर अखिलेश्वर आनंद  की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सुरभि गौशाला को जीव दया एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं ₹300000 पुरस्कार स्वरूप नगर प्रदान किए गए। गौरतलब है कि सुरभि गौशाला ओरछा विगत 14 वर्षों से गौ संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है जिसके फलस्वरूप गौशाला को यह सम्मान प्रदान किया गया है।
मालूम रहे की झांसी महानगर स्थित त्रिवेणी एंटरप्राइजेज के संचालक एवं प्रसिद्ध गौ भक्त पंडित पीयूष रावत के प्रयासों से यह सम्मान गौशाला को प्राप्त हुआ है। भोपाल में यह सम्मान गौशाला के कोषाध्यक्ष डॉक्टर द्वारका प्रसाद मिश्रा सचिव महंत अनिरुद्ध दास एवं पीयूष रावत , कमलेश मिश्रा, मुकेश दीक्षित, ललित पटेरिया को प्रदान किया गया।