– बिना किसी शर्त के सपा में हुए शामिल : सीताराम कुशवाहा

– झांसी विधानसभा में कुशवाहा समाज के 70 से 80 फीसदी वोट सीताराम के साथ : महेश कश्यप

झांसी। मंडी रोड स्थित तुलसा विवाह घर में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सीताराम कुशवाहा के नेतृत्व में बसपा समेत अन्य दल के 350 लोगों ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा और भरोसा दिखलाए दिलाया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर इतिहास कायम करेंगे।

इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान बसपा छोड़ने के सवाल पर झांसी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा ने आरोप लगाया कि बसपा  की कार्यशैली कार्यकर्ताओं के प्रति सही नहीं है इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के लिए बहुत ही जद्दोजहद करनी पड़ती है। जनता भी बहुजन समाज पार्टी के साथ नहीं है क्योंकि उसके विचार अलग है। हाल ही में सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुई एम एल सी रमा निरंजन के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरलता वह सहजता की सराहना की और विश्वास दिलाया कि 2022 में निश्चित रूप से अखिलेश को पुनः मुख्यमंत्री बनाएंगे।
सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि हम सभी के साथ भगवान राम हैं लेकिन भगवान राम की दया से आज हमें सीताराम भी मिल गए अब हम निश्चित रूप से मिशन 2022 को सफल बनाएंगे क्योंकि कुशवाहा समाज झांसी विधानसभा में 70 से 80% सीताराम के साथ है। इस अवसर पर सीताराम कुशवाहा ने कहा कि हमने समाजवादी पार्टी किसी शर्त पर नहीं शामिल हुए पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसके साथ हमारा और पूरे समाज का साथ होगा। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर सिंह यादव ने कहा कि बसपा व भाजपा के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ा है। भाजपा ने चुनाव में जो वादे किये उनको पूरा नहीं किया बल्कि किसान, बेरोजगार, युवा, व्यापारी, महिला सभी का उत्पीड़न कर रही है। इसी को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग सपा में शामिल होकर अखिलेश यादव की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अजय सूद, पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामत, वीरेन्द्र प्रताप सिहं वीरू भैया, के के सिंह यादव, अर्जुन सिंह यादव, अस्फान सिद्दीकी, नरेन्द्र झा, सलमान पारीछा, परमानंद कुशवाहा, दीपावली रायकवार, पं सतेन्द्रपुरी गोस्वामी, नीरज अग्रवाल, विजय कुशवाहा, विजय प्रताप बच्चा सिंह, राजेश यादव, अमित कुशवाहा ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में रामप्रकाश साहू, मुकेश राय ,चंद्रभान आदिम , सचिन शर्मा, जीतू कुशवाहा, नवल कुशवाहा, शैलेन्द्र वर्मा, ज्ञान सिंह कुशवाहा ललित कुशवाहा, नितेश , शैलेन्द्र वर्मा, नासिर सलमानी, मुकेश अग्रवाल, पंकज मालवीय, सीमा श्रीवास्तव, रीना यादव, मुन्नी भास्कर, हाजरा अब्दुल रब, राहुल महाल्या, जाकिर हुसैन, सुरेश कुशवाहा, अब्दुल समद प्रधान, जमील भूरे , शफीक मकरानी, हरगोविंद कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, पुष्पेन्द्र अहिरवार, बृजेन्द्र कुशवाहा मौजूद रहे। संचालन आरिफ खान ने व आभार नीरज अग्रवाल ने व्यक्त किया।