झाँसी मंडल द्वारा यात्री सुरक्षा / संरक्षा हेतु उठाये जा रहे कदम

झांसी। उमरे के झांसी मंडल यात्री सुंरक्षा / संरक्षा हेतु निरंतर प्रयासरत है I इसी क्रम में मंडल के कोचों के दरवाजों पर सुरक्षा संदेश देने के संबंध में झांसी मंडल ने 200 कोचों में 400 एकीकृत निर्देश बोर्ड लगवाये गए हैं। इस बोर्ड में उपलब्ध महत्वपूर्ण सूचनाओं में सुरक्षा हेल्पलाइन 182, आगजनी के दौरान रोकथाम हेतु सावधानियां तथा उपाय सम्बंधित सूचनाये प्रदर्शित की गयी हैं I इसके अतितिक्त छेडखानी गंभीर अपराध, रेल मदद एप्प, कचरा दान का प्रयोग, बायो टॉयलेट का इस्तेमाल आदि अति महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदर्शित की गयी हैं I

यह बोर्ड लंबे समय तक चलने वाली सेवा को ध्यान में रखते हुए अल्ट्रावायलेट प्रिंटिंग के साथ एल्यूमीनियम सैंडविच प्लेट से बनाया गया है। यह बोर्ड अत्यंत स्पष्ट व टिकाऊ गुणवत्ता के है I कोचों की लगातार धुलाई के बावजूद भी इसकी गुणवत्ता व दृश्यता पर कोई प्रभाव नहीं होगा I