झांसी। जनपद में विविध क्षेत्रों से गुम हुए लगभग 38 लाख रुपए कीमत के 203 मोबाइल फोन को पुलिस ने खोज निकाला । एस एस पी ने जब मोबाइल स्वामियों को मोबाइल उनके सुपुर्द किए तो उनके चेहरे खिल उठे।
शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने जिन लोगों के मोबाइल खोए हुए थे उन्हें बुलाकर 203 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। एसएसपी ने बताया कि खोए हुए मोबाइल बरामद किए गए है जिसकी संख्या 203 ओर कीमत 38 लाख रुपए है। उन्होंने बताया थानों में दर्ज होने वाली मोबाइल खोने वाली सूचनाओं को गंभीरता से लेकर सर्वेलेंस टीम को खोजने के लिए लगाया गया था। सर्वेलेंस टीम ने 308 खोए हुए मोबाइल बरामद कर लिए थे। उनके स्वामियों को बुलाकर आज उनके सुपुर्द कर दिए। अपने खोए हुए मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर खुशी दौड़ गई।














