एल एल बी के छात्र का शव मिला, परिजनों द्वारा हत्या की संभावना
झांसी। एल एल बी छात्र परवेज अली पुत्र एहसान हैदरी निवासी विजय नगर प्रेमनगर का शव घर से 5 किमी दूर थाना प्रेम नगर क्षेत्र में हाट के मैदान में मिला। मृतक रविवार रात 9:30 बजे दोस्त के पास जाने की कह कर घर से रैपिडो बुक करके निकला था फिर नहीं लौटा।
परिजनों ने परवेज की हत्या की संभावना जताते हुए बताया कि उसके सर में चोट व दाहिने पैर की जांघ में काटने के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। परवेज किन परिस्थितियों का शिकार बना स्पष्ट नहीं हो पाया है।
इधर, एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- ” रात में परवेज अली नशे की हालत में लड़खड़ाकर गिर गया था। इस सूचना पर पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिर में गंभीर चोट और पैर में काटने के निशान है। ये चोट कैसे आई, इसकी जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।














