437 लीटर अवैध शराब बरामद, 6100 किग्रा लहन मौके पर नष्ट

0
21
Oplus_16908288

आबकारी व पुलिस का विशेष प्रवर्तन अभियान, दो गिरफ्तार 

झांसी। जिलाधिकारी गौरांग राठी, उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीमों द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत 14 सितम्बर को मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 व थाना पुलिस सीपरी बाजार, अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 एवं शिशिर द्विवेदी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 तथा विजय प्रताप यादव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 झांसी व थाना पुलिस टहरौली द्वारा अधीनस्थ स्टॉफ के साथ गणेश चौराहा सब्जी मण्डी, पंचवटी रेलवे क्रॉसिंग, भड़ऊ की पुलिया, श्मशान घाट के पीछे गोविंदपुरी कॉलोनी, लक्ष्मी तालाब, ग्राम खजराहा, ग्राम बांसार व डेरा श्रीनगर, बरल, फरीदा, अशोकनगर में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान 437.60 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 6100 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 6 अभियोग पंजीकृत किए गये। कार्यवाही में 2 अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर उनमें से 1 को जेल भेजा गया। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद झांसी की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए।

चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया और मदिरा दुकानो से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here