झांसी। जिले के गरौठा थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर में घुस कर एक व्यक्ति ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी पर धारदार हथियार बका से हमला कर दिया। महिला की हालत गंभीर है।

दरअसल, ब्यूटी पार्लर संचालक सफीना का निकाह करीब चार साल पहले मऊरानीपुर निवासी शनि पुत्र कय्यूम राइन से हुआ था। शादी के बाद से ही दंपत्ति के बीच कलह चल रही थी। तनाव बढ़ने पर सफीना अपने मायके गरौठा चली गई थी। इसके बाद पति पत्नी में तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सफीना अपने तीन वर्षीय बेटी के साथ गरौठा में रहकर ब्यूटी पार्ल चला रही थी, जो कोतवाली के नजदीक स्थित है। आज शनि अचानक पार्लर पहुंचा और सफीन व गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले से आसपास दहशत फैल गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। सफीना को खून से लथपथ हालत में नीचे गिर कर तड़पने लगी। उसे उपचार हेतु गुरसरांय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सफीना के मामा और अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही शनि द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। फिलहाल, घायल सफीना की हालत नाजुक बताई जा रही है।  सफीना के गले व गाल के पास गहरे घाव हैं।