झांसी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ सरकार के गृह व लोक निर्माण कैबिनेट मंत्री ताम्र ध्वज साहू एवं राष्ट्रीय संयोजक व उत्तर प्रदेश प्रभारी अनिल सैनी द्वारा उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग का झांसी जिला प्रभारी मनीष साहू को मनोनीत किया है। मनीष साहू कांग्रेस के आम कार्यकर्ता हैं जो पिछले 15 वर्षों से लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे थे जिनकी कर्मठता व लग्नता को पार्टी ने देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है।