कुंजबिहारी मंदिर में खेली रंग बिरंगी फूलों की होली, उमड़ा भक्तों का सैलाव

0
47

– देर रात्रि तक समाज गायन एवं‌ होली गीतों पर झूमे श्रोता

झांसी। ग्वालियर रोड सिविल लाइंस स्थित श्री कुंजबिहारी मंदिर में रंग पंचमी के पावन अवसर पर रविवार 8 मार्च को फूलों की दिव्य एवं‌ भव्य होली के साथ मंदिर में‌ पिछले पंद्रह दिनों से चल‌ रहे रंगोत्सव का समापन हो गया। उक्त अवसर पर बुन्देलखण्ड धर्माचार्य महंत राधामोहन दास महाराज ने सभी धर्म प्रेमियों को बताया कि श्रीधाम वृंदावन की परम्परानुसार बसंत पंचमी से मंदिर में‌ रंगोत्सव की शुरुआत हो जाती है जो रंग पंचमी तक चलती है। इसी उत्सव की श्रृंखला में रंग पंचमी पर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु भक्तजनों ने भगवान कुंजबिहारी सरकार एवं उनकी प्राण प्रियतमा राधा सर्वेश्वरी जू से फूलों की होली खेलकर लाड़ लगाया और दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर मंदिर में विराजमान सभी विग्रह मूर्तियों का मंगल अभिषेक उपरांत मनमोहक श्रृंगार किया गया।

सांयकाल छह बजे से बुन्देलखण्ड के ख्याति लब्ध कलाकारों द्वारा समाज गायन, फाग गायन,धार्मिक होली गीतों एवं हरिपद का गायन कर‌ श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुंजबिहारी मंदिर के पुजारी बालकदास महाराज, गिरधारी जू मंदिर नोटक्षीर के पुजारी मनु महाराज एवं व्यवस्थापक पवनदास ने सभी व्यवस्थाएं संभाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here