जसपुरा से गूँजा ‘गांव-गांव, पांव-पांव’ पदयात्रा का शंखनाद
जसपुरा (बांदा)। पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण के संकल्प को लेकर आज जनपद बांदा के जसपुरा कस्बे से “गांव-गांव, पांव-पांव” पदयात्रा का भव्य शंखनाद हुआ। बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के पुरोधा राजा बुंदेला और वरिष्ठ समाजसेवी व सह-नेतृत्वकर्ता जयराम सिंह ‘बछेउरा’ की अगुवाई में निकली इस यात्रा ने पहले ही दिन जन-जन में जोश भर दिया।
युवाओं के हक की हुंकार: राजा बुंदेला
यात्रा की शुरुआत में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजा बुंदेला ने नारा दिया— “बुंदेलखंड की धरती हो, बुंदेलखंड में भर्ती हो।” उन्होंने कहा कि इस “गांव-गांव, पांव-पांव” यात्रा का मुख्य लक्ष्य बुंदेलखंड के युवाओं को उनके घर में ही रोजगार दिलाना और पलायन को रोकना है। अलग राज्य बनने से यहाँ के संसाधनों पर स्थानीय लोगों का अधिकार होगा और विकास की गति तेज होगी।
सह-नेतृत्वकर्ता जयराम सिंह ‘बछेउरा’ का संकल्प
वरिष्ठ समाजसेवी व सह-नेतृत्वकर्ता जयराम सिंह ‘बछेउरा’ ने पदयात्रा की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए कहा कि हम पैदल चलकर हर घर और हर चौपाल तक पहुंचेंगे। उन्होंने आह्वान किया, “अब रुकने का समय नहीं है, यह यात्रा जसपुरा के हर गांव में जनसमर्थन जुटाकर बुंदेलखंड के सपने को साकार करेगी।”
प्रमुख सेनानियों और समाजसेवियों का साथ
इस अवसर पर झारखंड राज्य निर्माण के प्रमुख व पूर्व सांसद बसूरज मंडल, भारतीय किसान यूनियन के प्रताप सिंह बुंदेला, बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा (दिल्ली) के प्रदेश अध्यक्ष राजन धमेरिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष (बांदा) विनोद जैन, एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश द्विवेदी ने भी आंदोलन को धार दी।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
यात्रा में प्रवीण पांडेय (बुंदेलखंड राष्ट्र समिति), अशोक तपस्वी, विनीता पाण्डेय (गौ सेवा), रामबाबू तिवारी जल प्रहरी, रिटायर्ड कैप्टन बी.एस. बाबेल, डॉ. आश्रय सिंह (राष्ट्रीय संयोजक, बुंदेली सेना), सोनू सिंह (जिलाध्यक्ष, जालौन), और यात्रा प्रबंधक नीरज निगम प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में गयादीन सिंह परिहार, आशीष कुमार, भानू मिश्रा, संजय लश्करी, भरत बाबू गुप्ता, आशुतोष सिंह, राकेश बाजपेई, धनंजय सिंह, शैलेंद्र सिंह सोनू, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, रघुराज प्रताप सिंह, राजू प्रधान, तोप सिंह प्रधान, राजेश सिंह लुकतरा, एस.के. सी जी, शिवनंदन सिंह, अरविंद सिंह, नरोत्तम दास महाराज जी, राजवीर सिंह, दिनेश सिंह, और विजय बहादुर सिंह परिहार समेत सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
स्व शंकर लाल मेहरोत्रा की जयंती 9 मार्च को
राजा बुंदेला ने बताया कि 9 मार्च को जसपुरा में पृथक बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के पुरोधा स्व शंकर लाल मेहरोत्रा के जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें स्व मेहरोत्रा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर बुंदेलखंड राज्य के संकल्प को दोहराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा जसपुरा के विभिन्न गांवों से गुजरते हुए बांदा जनपद के आठों ब्लाक में होते हुए 15 मार्च को बांदा के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा के रूप में समाप्ति होगी।













