थार सवारों ने दो लाख की मांगी थी दो लाख की फिरौती
झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र अंतर्गत श्याम चौपड़ा के पास देर रात लाल रंग की थार गाड़ी सवार दबंगों ने फायरिंग कर एक युवक को गाड़ी में डाल कर अपहरण कर ले जाने वाले बदमाशों को देर रात मुठभेड के दौरान नवाबाद पुलिस टीम ने दबोच कर उनके कब्जे से अपहृत को मुक्त करा लिया। पुलिस टीम ने अपहरण में प्रयुक्त लाल रंग की थार गाड़ी, तमंचा कारतूस सहित दो किशोर को भी गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी मौके से भाग निकला। पकड़े गए बदमाशों पर पंद्रह हजार का इनाम घोषित था। आरोपियों ने दो लाख की फिरौती के लिए अपहरण किया था।
नवाबाद क्षेत्र अंतर्गत राजपूत कॉलोनी निवासी अभय राजपूत अपने साथी राज पाठक और ऋषभ राय के साथ अपनी बुलेट से एकता गार्डन में आयोजित शादी समारोह में शनिवार की देर शाम गया था। रात करीब साढ़े दस बजे वह साथियों के साथ शादी समारोह से होकर वापस घर जा रहा था तभी एग्जाम बिल्डिंग के पास एक लाल रंग की थार गाड़ी आकर रुकी और उसमें सवार दबंगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर दबंग तमंचे से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर उनमें से एक युवक को गाड़ी में डालकर कानपुर हाइवे की ओर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दफन कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।
इधर एसएसपी ने घटना को गंभीरता से लेकर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश देते हुए अपहरण कर्ताओं पर पंद्रह हजार का इनाम घोषित कर दिया था। एसएसपी के निर्देशन में नवाबाद थाना और चौकी विश्वविधालय पुलिस टीम ने देर रात पैरा मेडिकल कॉलेज के पीछे जंगल में छानबीन के दौरान लाल रंग की थार सवार संदिग्धों को रोकने का इशारा किया। संदिग्धों ने पुलिस टीम को देख तमंचे से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने घेराबंदी कर आत्मरक्षा के फायरिंग कर लाल रंग की थार सवार चिरगांव के बाबरी निवासी अरुण यादव, बड़ागांव के बिरगांव निवासी हर्ष यादव और दो किशोर को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उनकी गाड़ी से अपहृत राज पाठक को भी बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने कबुल किया कि श्याम चौपड़ा के पास शनिवार की देर रात वह राजपूत कॉलोनी निवासी अभय राजपूत के साथ मारपीट हवाई फायरिंग कर उसके साथी राज पाठक को अपहरण कर ले गए थे।
इस मामले में अभी एक आरोपी मध्यप्रदेश के जिला दतिया भांडेर निवासी रजत यादव फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाल रंग की थार गाड़ी, एक तमंचा कारतूस बरामद कर लिया। आरोपी अपहरण के बाद दो लाख की फिरौती मांग रहे थे।
ऑन लाइन सट्टे के पैसे लेनदेन से जुड़ी घटना
नवाबाद थाना क्षेत्र के श्याम चौपड़ा के पास हवाई फायरिंग, मारपीट ओर अपहरण की घटना ऑन लाइन सट्टे के कारोबार से जुड़ी है। सूत्र बताते है कि अपहरण कर्ता और घटना में शामिल युवकों का ऑन लाइन सट्टे का बड़ा कारोबार है, जिसका पैसे का लेनदेन में गड़बड़ होने पर दोनों पक्ष में यह घटना हुई।














