समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के झांसी आगमन की तैयारी पूर्ण

झांसी। समाजवादी पार्टी प्रधान कार्यालय किसान बाजार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जनपद में विजय रथ यात्रा के आगमन से पूर्व जिला अध्यक्ष कश्यप की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने दावा किया कि विजय रथ यात्रा ऐतिहासिक होगी, क्योंकि बदलाव की बहार है, कार्यकर्ताओं व जनता में जोश है । बताया गया कि यात्रा की लगभग तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं, चिन्हित जगह में होगा विजय रथ यात्रा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी सुनील सिंह साजन ने कहा कि बुंदेलखंड की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को सब कुछ दे दिया। 4 सांसद और 19 विधायक दिए बदले में उन्हें कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का विजय क्रांति रथ जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे भारतीय जनता पार्टी की बेचैनी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी छोटे-छोटे दलों से गठबंधन कर रही है जो व्यापारियों , पिछड़े, दलितों की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए झांसी शुभ है यहां से जो भी कार्यक्रम हुए सफल होते। एमएलसी आनंद भदौरिया ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 2 दिसंबर को जनपद झांसी में आगमन है, इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि उनकी विजय रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए अभी से मेहनत करें। जिससे ये यात्रा ऐतिहासिक हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनपद झांसी में 3 दिसंबर को विजय रथ यात्रा के माध्यम से जनता को संबोधित करेंगे उनकी विजय रथ यात्रा होटल लेमन ट्री से प्रारंभ होकर लक्ष्मी गार्डन, इलाइट चौराहा, कचहरी चौराहा, जेल चौराहा, कुंज वाटिका, एवट मार्केट, सब्जी मंडी तिराहा, विश्वविद्यालय, मेडिकल, मेडिकल बाईपास से होता हुआ बड़ागांव , चिरगांव, और मोठ में जनसभा को संबोधित किया जाएगा

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव, पूर्व मंत्री अजय सूद, संत सिंह सेरसा, छत्रपाल सिंह यादव, सुदेश पटेल, अशफाक सिद्दीकी, मिर्जा करामत बैग, जयप्रकाश आर्य पप्पू सेठ , सीताराम कुशवाहा , नरेंद्र झा, तनवीर आलम, विजय कुशवाहा, चन्द्र प्रकाश मिश्रा, मीरा रायकवार, अबरार अली, केके सिंह यादव ने विचार व्यक्त किए। बैठक में परमानंद कुशवाहा, विजय कुशवाहा, सलमान पारीछा, प्रदीप कुशवाहा, राजेश यादव, राम नरेश यादव, पंडित सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, प्रज्वल यादव, फारुख शेख, राकेश श्रीवास, जयदेव शिवहरे, शीलू सिंह, ज्ञान सिंह कुशवाहा, हाजरा रब, प्रेम बाल्मिक, शैलजा तिवारी, अल्ताफ रिजवी, संजय पाल, सैयद अली, जितेंद्र, सतीश रायकवार, जीतू रायकवार, अशरफ इकबाल , एडवोकेट बालकिशन यादव, नीरज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।संचालन आरिफ खान ने व आभार पूर्व महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम शेर ने व्यक्त किया।