झांसी । भारतीय बौद्ध संघ के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह तथा जिला पदाधिकारी नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम राकेश जयसवाल राष्ट्रीय मंत्री की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम में राकेश जयसवाल ने सत्य और अहिंसा पर विचार व्यक्त करते हुए बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला। अर्पित सिंह चौहान ने बताया कि क्रोध ही सबसे बड़ा शत्रु है, उन्होंने क्रोध से बचने की सलाह दी। अशोक बेलगैया बुंदेलखंड प्रभारी द्वारा बुद्ध के संदेश पर चर्चा करते हुए सबसे पुरानी संस्कृति सनातन के अच्छे सिद्धांतों पर चलते हुए मानव कल्याण की ओर अपने कर्तव्यों का पालन करने तथा महान पुरुषों के बताए हुए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। अशोक मोदी द्वारा भगवान बुद्ध के 12 वचनो पर प्रकाश डाला गया। कुशुम साहू कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा महिला सम्मान पर तथा नीलू रैकवार जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण पर विचार व्यक्त किये। रीता ओझा कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री महिला मोर्चा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
इस कार्यक्रम मे डा आदित्य साहू को जिला महामंत्री, श्याम सुन्दर अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष, सुनील हिरवानी को जिला प्रचार मंत्री, रामेश्वर प्रसाद मोदी को जिला मंत्री, सुभाष पुरवार को संगठन मंत्री मनोनीत करते हुऐ न्युक्तिपत्र प्रदान किये गये।