– महामंत्री ममता लश्करी के नेतृत्व में लगीं चौपाल 
झांसी। भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री ममता साहू लश्करी की अध्यक्षता में खत्र्यना मोहल्ला सुभाष गंज वार्ड नंबर-58 में चौपाल व महा सदस्यता का आयोजन 30 नवंबर को किया गया।  इस दौरान ममता लश्करी के नेतृत्व में महिलाओं ने घर-घर जाकर मोदी व योगी जनकल्याणकारी योजनाओं का अलख जगाया। उन्होंने पत्रक वितरण कर भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित किया, साथ ही जिनके नाम वोटर लिस्ट में नहीं है उन सभी से फार्म-6 भरवाए।
इसी तरह भाजपा महिला मोर्चा द्वारा छनियापुरा, सुभाष गंज मोहल्ले में चौपाल कर सदस्यता अभियान चलाया गया। वार्ड नंबर 45 छनियपुरा मोहल्ला शंकर जी के मंदिर पर चौपाल एवं भाजपा की सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन ममता लश्करी साहू जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा झांसी अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में माताओं, बहनों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इसी साथ तीन अन्य स्थानों पर भी सदस्यता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें दर्जनों महिलाओ ने पार्टी सदस्यता ग्रहण की । इस कार्यक्रम में पुष्पा साहू, दीपा साहू, पूजा कुशवाहा, उमा कुशवाहा, रीना ओमहरे , धुपरिहार, कल्पना शिवहरे, गीता आदि महिलाएं उपस्थित रहीं ।