– राष्ट्र भक्त संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया के हस्तक्षेप से न्याय की उम्मीद 

झाँसी। झाँसी के बड़ागांव गेट के पास स्थित डडियापुरा निवासी कई लोग आज आमरण अनशन करने इलाइट चौराहे पर पहुंचे अनशन कारियों का कहना है उनकी पैतृक संपत्ति, प्राचीन मंदिर व पशुपालन केंद्र आदि को नगर निगम द्वारा जेसीबी चलवाकर नष्ट कर दिया गया एवं करीब 80 लाख रुपए का नुकसान किया गया। मत्स्य पालन कर परिवारों का पालन पोषण होता था जो नष्ट कर दिया गया।

उक्त जानकारी मिलने पर राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंचल अड़जरिया अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ितों के पक्ष में प्रशासन से बात की। धरना स्थल पर अपर नगर आयुक्त, एसडीएम झाँसी एवं अतिक्रमण दस्ता प्रमुख पहुंचे और अनशनकारियों को वर्तमान में आसरा आवास देने की बात की साथ ही जिस जमीन पर अनशनकारियों के घर बने थे उसकी नपाई करने के आदेश भी दिए। काफी देर हुई चर्चा के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया। अनशनकारियों ने अंचल अड़रिया एवं अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही कहा जल्द से जल्द प्रशासन द्वारा किए वादे पूरे होना चाहिए अन्यथा की स्थिति में दोबारा धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।