झांसी। शिव शक्ति साईं बाबा मंदिर कारगिल पार्क सीपरी बाजार का 26 वां वार्षिकोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम गुरुवार को साईं बाबा की भव्य पालकी शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। पालकी शोभायात्रा प्रारंभ होने के पूर्व मुख्य अतिथि नगर विधायक रवि शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि दैनिक जागरण के संपादक सुरेंद्र सिंह , झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू, पीयूष रावत आदि ने साईं बाबा का पूजन एवं आरती कर पालकी को कंधों पर लेकर चले।

शोभा यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर सीपरी बाजार के मुख्य बाजारों से होती हुई मंदिर प्रांगण पर ही विसर्जित हुई। नगर भ्रमण पर भक्तों द्वारा भक्तजन डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे एवं नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर पालकी का स्वागत किया। संयोजक आचार्य पंडित संतोष तिवारी ने अतिथियों को साईं अंग वस्त्र उड़ा कर सम्मानित किया। पालकी यात्रा में व्यापारी नेता चौधरी फिरोज, अरुण पांडे, अंजली दत्ता, शालिनी गुरबक्शानी, पंडित आयुष तिवारी, रश्मि तिवारी, चंचल तिवारी, प्रभु दयाल साहू, संजय चड्ढा, मुकेश तिवारी, गोकुल दुबे, राजेंद्र यादव आदि का मुख्य सहयोग रहा।