झांसी। बुंदेलखंड सेवा मंडल द्वारा संचालित श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर परिसर में स्थित पवेलियन हॉल में महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के प्रबंधक सालिगराम राय, अध्यक्ष नरोत्तम दास अग्रवाल एवम बुंदेलखंड सेवा मंडल के महामंत्री प्रभात कुमार सक्सेना द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज संस्था के द्वारा संचालित सभी प्रकल्पों के वर्तमान स्वरूप एवं वर्तमान की कार्य प्रणाली और कार्य पद्धति तथा आगामी योजनाएं समाज और राष्ट्र हित में कितनी उपयोगी होंगी विषय पर जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस विद्यालय को सीबीएससी बोर्ड की मान्यता लेकर संचालित करने का प्रस्ताव पारित किया गया साथ ही साथ कला एवं वाणिज्य वर्ग की मान्यता लेकर विद्यालय संचालित करने की योजना है। उन्होंने बताया कि महानगर के सम्मानित और प्रतिष्ठित अभिभावकों को शहर के बीच में ही सुंदर सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित परिसर में अपने-अपने पाल्यों को पढ़ाई का असवर प्रदान किया जा रहा है। यह विद्यालय न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में अपितु खेल, साहित्य, गीत, कला, एवं संस्कृति के सभी क्षेत्रों में छात्र छात्राओं का विकास करता है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय महिला सशक्तिकरण पर भी मुख्य ध्यान केन्द्रित कर रहा है। विद्यालय में 32 बटालियन की गर्ल्स विंग 75 कैडेडस के साथ संचालित है जिसमें हमारी एनसी०सी० केडेडस का Zonal Range Firing में सिल्विर मेडल रहा है। विद्यालय में अनुशासन एवं सैन्य स्वरूप प्रदर्शित करने के लिये विद्यालय में सैन्य धुन पर प्रशिक्षित घोष के दो दल बालक एवं बालिकाओं के अलग-अलग संचालित हैं। जिसका प्रदर्शन सी.आर.पी.एफ. की सायकिल रैली, दीपांजली, तिरंगा यात्रा, रन फार झांसी रानी में किया गया। खेल के क्षेत्र में विद्यालय खो-खो, कबड्डी, मल्लखम्भ, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स में कई विद्यार्थियों ने राज्य स्तर का और राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाग कर संस्था का नाम गौरवान्वित किया है।

उन्होंने बताया कि दो वर्षों के करोना के संकट काल में विद्यालय पूरी तरह से अभिभावक की भूमिका में अपने शिक्षक स्टाफ एवं कर्मचारियों के साथ खड़ा रहा, दोनों सत्रों में प्रत्येक कर्मचारी को प्रत्येक माह का पूर्ण वेतन दिया गया साथ ही साथ दोनों सत्रों में नियमित वेतन वृद्धि का भी लाभ सभी कर्मचारियों को दिया गया है। इस संकट में किसी भी कर्मचारी का कोई भी वेतन अंश न ही काटा गया न ही रोका गया साथ ही साथ किसी भी कर्मचारी को न ही विद्यालय से हटाया गया है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक व वित्त पोषी संस्था कम फीस में उत्कृष्ट शिक्षा व अच्छे संस्कार प्रदान कर रही है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार ओझा,  संतोष कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, खुशाली कुशवाहा, राजेश राय आदि उपस्थित रहे।