झांसी। उमरे के झांसी मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) अखिल शुक्ल के नेतृत्व में दिसंबर माह में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया | जांच के दौरान अनियमित यात्रा, बिना टिकट यात्रा, बिना बुक्ड लगेज, गंदगी फैलाने, मास्क धारण न करने वाले एवं धुम्रपाम करने वाले यात्रियों से सम्बंधित कुल 67862 प्रकरण दर्ज हुए I जिनसे जुर्माना स्वरूप रु.4.77 करोड़ राजस्व की वसूली की गयी | उल्लेखनीय है की किसी एक माह में टिकट जांच के माध्यम से अर्जित होने वाले राजस्व में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, जो की पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ देता है I इससे पूर्व पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माह नवम्बर 2021 में 3.98 करोड़ रहा था I

उक्त सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में उप मुख्य टिकट निरीक्षक नन्द किशोर ने सबसे अधिक राजस्व वसूला। उन्होंने नवंबर माह में 14.22 लाख रुपये रेलवे के खाते में जमा कराए तथा प्रथम स्थान पर रहे I अवगत कराया जाता है की वर्तमान वित्तीय वर्ष में माह अप्रैल से दिसंबर तक मंडल द्वारा 2,87,353 प्रकरणों से 19.20 करोड़ रूपए के रेल प्रजस्व की प्राप्ति हई है I वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित ने बताया कि मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशन व अनारक्षित यात्री गाड़ियों में नियमित रूप से सघन टिकट चेकिंग कराई जाएगी, जिससे कि बिना टिकट यात्रा करने वालों पर अंकुश लगाया जा सके I