झांसी। उ प्र उधोग व्यापार मण्डल के प्रांतीय आह्वान पर झांसी में उ प्र उधोग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता के निर्देश व सुभाष गंज व्यापार मण्डल झांसी के अध्यक्ष अजय खुराना व गल्ला व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अतीत राय के संयुक्त नेत्तृत्व में व्यापारियों द्वारा मण्डी शुल्क के विरोध में मशाल जलूस निकाला व पुतला दहन किया।

सुभाष गंज व्यापार मण्डल कार्यालय से व्यापारियों ने काली पटटी बांध कर मशाल जलूस निकाला। जुलूस सुभाष गंज बाजार होते हुये रामलीला मैदान, रानी महल होते हुये झलाझलेश्वर मंदिर से वापिस होते हुये सुभाष गंज व्यापार मण्डल कार्यलय पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गया।

सभा में उ प्र उधोग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि उ प्र कि समस्त गल्ला मंण्डिया 7 जनवरी शुक्रवार को मंण्डी शुल्क के विरोध में बंद रहेेंेंगी। जिला झांसी से गल्ला व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अतीत राय, गुरसराय के गल्ला मंण्डी अधयक्ष विनोद व्यास, मऊरानीपुर गल्ला मंण्डी अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, चिरगांव गल्ला मंण्डी अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मोठ गल्ला मंण्डी अध्यक्ष अजय मोहन सरावगी, द्वारा गल्ला मंण्डी बंद का पूर्णतः समर्थन दिया। सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल झांसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता राजू रक्सा, महिला व्यापार मण्डल की जिलाध्यक्ष कंचन आहूजा, व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री नितिन सरावगी ने रेल्वे स्टेशन को वीरांगना लक्ष्मीबाई के साथ झांसी नहीं जोड़े जाने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी। सभा का संचालन उ प्र उधोग व्यापार मण्डल के महामंत्री पुनीत अग्रवाल, सुभाष गंज व्यापार मण्डल के महामंत्री संजय मारवाड़ी संजू ने आभार व्यक्त किया। सभा का समापन अजय खुराना ने किया इसके बाद मंण्डी शुल्क के पुतले का दहन किया गया
इस अवसर पर अनूप सहगल, अतुल किल्पन, अशोक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रजनी गुप्ता, बृज बिहारी सोनी, प्रदीप त्रिपाठी, राकेश रावत, जय किशन प्रेमानी, अनूप गुप्ता अन्न्, कमल वर्मा, श्याम जी राय, जयदीप सोनी, उषा सेन, कृष्ण खुराना, दीपक वरयानी, संकी गेडा, पंकज साहू, दिलीप वरयानी आदि व्यापारी मौजूद रहे।