झांसी। राम जानकी मन्दिर साहू समाज झाँसी ट्रस्ट के तत्वावधान में साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई की जयंती समारोह का विशाल भव्य आयोजन 15 मार्च को किया जा रहा है।
कार्यक्रमानुसार भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई की शोभा यात्रा 15 मार्च को दोपहर 2 बजे से बड़ागांव गेट अंदर श्री राम जानकी मंदिर साहू समाज से प्रस्थान करेगी। इसमें भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई के साथ देवी देवताओं के स्वरूप व मंगल कलश लिए महिलायें व स्वजातीय बंधु शामिल रहेंगे। शोभा यात्रा श्री रामजानकी मंदिर साहू समाज से प्रारम्भ होकर बड़ा बाजार, गांधी रोड, सुभाष गंज, तलैया मोहल्ला, रानी महल, सिंधी तिराहा, खांडेराव गेट होते हुए अंतिया तालाब मार्ग पर साहू समाज धर्मशाला पर विसर्जित होगी ।
साहू समाज धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पत्रिका का विमोचन सम्पन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश साहू पूर्व सदर विधायक झांसी, दानवीर भामाशाह विनोद साहू (छिया), विशिष्ठ अतिथि अमित साहू जिला महामंत्री झांसी महानगर भाजपा, रविंद्र साहू नगरा, अनिल साहू शिवांश इण्टर प्राईजेज, राशि साहू अध्यक्ष उर्जा फाउण्डेशन सहित ट्रस्ट के अध्यक्ष सचिन साहू, सचिव बालस्वरूप साहू (ठेकेदार), कोषाध्यक्ष जे. पी. साहू (ठेकेदार), महामंत्री अविनाश साहू रहेंगे।














