ट्रेन में कार्रवाई, 7 अनाधिकृत वेंडर पकड़े गए

0
37

झांसी। यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं मानक गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराने तथा ट्रेनों में अवैध वेंडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से झांसी मंडल में संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस क्रम में वाणिज्य कंट्रोल झांसी से प्राप्त सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 01079 में अनाधिकृत वेंडरों द्वारा खाद्य सामग्री की बिक्री किए जाने की जानकारी मिली, जिसके बाद वाणिज्य और रेल सुरक्षा बल की संयुक्त टीम द्वारा जांच की कार्रवाई की गई।

उक्त सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 01079 के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 04 पर रात्रि 22:15 बजे आगमन के समय वाणिज्य विभाग एवं रेल सुरक्षा बल की संयुक्त टीम द्वारा ट्रेन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 7 अनाधिकृत वेंडर ट्रेन के भीतर खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थ बेचते हुए पाए गए। जब उनसे ट्रेन में खाद्य सामग्री बेचने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो वे कोई वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके।

इसके पश्चात सभी अनाधिकृत वेंडरों को अग्रिम कार्रवाई के लिए झांसी स्टेशन पर उतार लिया गया तथा उनके पास मौजूद खाद्य सामग्री एवं अन्य सामान को जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस कार्रवाई का उद्देश्य ट्रेनों में यात्रियों को मिलने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here