– मंडलीय शाखा सुपरशीड, मंडल मंत्री का कार्यभार कंसाना को सौंपा

झांसी। महाप्रबंधक कार्मिक उमरे द्वारा नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन झांसी की मंडलीय शाखा को सुपरशीड कर दिया गया है। इसके साथ ही मंडल मंत्री पद का कार्यभार आरएन यादव के स्थान पर वीएस कंसाना सहायक महामंत्री एनसीआरएमयू को सौंप दिया गया है।

दरअसल, एनसीआरएमयू झांसी मंडल का पिछला चुनाव अप्रैल 18 में सम्पन्न हुआ था, अतैव उक्त कार्यकारिणी का कार्यकाल अप्रैल 2021 में समाप्त हो गया, किंतु झांसी मंडल की मंडलीय शाखा का चुनाव नहीं कराया गया। ऐसी परिस्थिति में झांसी मंडल की मंडलीय शाखा को तत्काल प्रभाव से सुपरशीड कर दिया गया। इस संबंध में महाप्रबंधक कार्मिक उमरे द्वारा 13 जनवरी 22 को पत्र जारी कर अवगत कराया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए महामंत्री एनसीआरएमयू आरडी यादव ने बताया कि संगठन की मंडलीय शाखा झांसी का प्रभार वीएस कंसाना कल्याण निरीक्षक ग्वालियर अधीन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उमरे, झांसी व सहायक महामंत्री एनसीआरएमयू के पास अग्रिम आदेश तक रहेगा। वह झांसी मंडल की मंडलीय शाखा के समस्त यूनियन संबंधित गतिविधियों को संचालित करेंगे।